दवा घोटाला के शिकायत कर्त्ता को धमकी

सुपौल. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अंजाम दिये गये करोड़ों रुपयों के दवा घोटाला मामले के शिकायतकर्त्ता राजद नेता शमशूल कमर सिद्दकी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है. जिला पदाधिकारी को दिये गये आवेदन में राजद नेता ने कहा है कि मेरे द्वारा दवा घोटाला मामले […]

सुपौल. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अंजाम दिये गये करोड़ों रुपयों के दवा घोटाला मामले के शिकायतकर्त्ता राजद नेता शमशूल कमर सिद्दकी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है. जिला पदाधिकारी को दिये गये आवेदन में राजद नेता ने कहा है कि मेरे द्वारा दवा घोटाला मामले की शिकायत के आलोक में जांच किया जा रहा है. जिसको लेकर दलाल एवं बिचौलियों द्वारा मुझे बार-बार धमकी दी जा रही है. राजद नेता ने सुरक्षा हेतु जिला पदाधिकारी से अपेक्षित कार्रवाही करने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >