ट्रेन रोककर आंदोलनकारियों ने जताया आक्रोश

सुपौल : ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस और भाकपा माले के संयुक्त नेतृत्व में 16 सूत्री मांगो पर एक वैकल्पिक जनपक्षीय नीति तय करने की मांग करते हुये शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए लोहियानगर रेलवे क्रॉसिंग ढाला पर थरबिटिया से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी नंबर 52325 का […]

सुपौल : ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस और भाकपा माले के संयुक्त नेतृत्व में 16 सूत्री मांगो पर एक वैकल्पिक जनपक्षीय नीति तय करने की मांग करते हुये शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए लोहियानगर रेलवे क्रॉसिंग ढाला पर थरबिटिया से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी नंबर 52325 का चक्का जाम कर लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन को रोक कर रखा. इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाप जम कर नारे बाजी की. प्रदर्शनकारी ट्रेन के इंजन पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

इस दौरान सदर थानाध्यक्ष रामइकवाल यादव और आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक दिनेश हेम्ब्रम के अथक प्रयास से आंदोलनकारी ट्रेन को स्टेशन जाने देने के लिये तैयार हुये. जानकारी अनुसार अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के कार्यकर्त्ताओं सहित सैकड़ों मजदूर, किसानों द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार को बंद करते हुए उतरी रेलवे ढाला को जाम कर दिया. बाद में थरबिटिया के तरफ से आ रही ट्रेन को रोक कर डेढ़ घंटे तक रेलवे सेवा को बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंच जाम को समाप्त करवाया. ट्रेन जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लगभग डेढ़ घंटे जाम रहने से लोहिया नगर चौक से लेकर बस स्टैंड सहित जिला मुख्यालय रोड और मेला रोड में गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुयी थी. जाम रहने से खास कर बीमार मरीजों को भारी परेशानी का समना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >