पुलिस की उदासीन रवैये पर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

पुलिस की उदासीन रवैये पर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव वीरपुर पुलिस की कार्यशैली से चिढ़े ग्रामीणों ने वीरपुर थाना का घेराव किया. ज्ञात हो कि एक गुट पर डॉक्टर को गायब कराये जाने पर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बीते रात वीरपुर थाना क्षेत्र के परमानन्द पुर पंचायत के गोशपुर […]

पुलिस की उदासीन रवैये पर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव वीरपुर पुलिस की कार्यशैली से चिढ़े ग्रामीणों ने वीरपुर थाना का घेराव किया. ज्ञात हो कि एक गुट पर डॉक्टर को गायब कराये जाने पर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बीते रात वीरपुर थाना क्षेत्र के परमानन्द पुर पंचायत के गोशपुर पट्टी में दो पक्षों में हुई मारपीट के क्रम में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की महिला के साथ की गयी बदसलूकी के बाद स्थानीय लोगों ने वीरपुर थाने को मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद भी पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा. जिस कारण पुलिस के उदासीन रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरपुर थाना का घेराव कर जमकर बवाल काटा.गौरतलब है कि बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गोशपुर राजेंद्र चौक के निकट ग्रामीण चिकित्सक डॉ सुमन साह के द्वारा एक महिला रोगी का इलाज करने के क्रम में लोगो ने डॉक्टर पर पहले महिला मरीजों के साथ बदसलूकी किये जाने का अफवाह फैला कर डॉक्टर की जम कर पिटाई कर डाली .वहीं डॉक्टर को बचाने आये लोगों को भी गांव के दबंगो ने बुरी तरह पीटा. उपद्रवियों ने बीच-बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घर को जलाने का प्रयास किया. सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस के घटना-स्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित थे. गुरुवार के अपराह्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने घटना का दौरा कर मामले की जानकारी ली एवं व्याप्त तनाव को कम करने का प्रयास किया. खबरों की पुष्टि करते हुए श्री कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना-स्थल का निरीक्षण कर आरोपी पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पाया गया कि घर को आग लगाये जाने की बात झूठी है. दोनों पक्षो के आवेदन के आधार पर लोगो को चिन्हित किया जा रहा है. बताया कि मामले की छान-बीन कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी. गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुये पुलिस ने फ्लैग-मार्च निकाल कर आमलोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि उपद्रवियों के साथ पुलिस सख्ती से निबटने का मन बना चुकी है. घटना-स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तत्काल तैनाती कर दी गयी है. वहीं अमन-चैन पूर्ववत बहाल किये जाने को लेकर सामाजिक पहल भी की जा रही है. मौके पर सर्किल इंसेपक्टर आनंद वर्मा, वीरपुर थानाध्यक्ष रामेश्वर साफी, बलुआ थानाध्यक्ष सुरेश राम, एएसआई राणा सिंह समेत दर्जनो पुलिस बल और स्थानीय जन प्रतिनिधि के रूप में कोचगामा पंचायत के सरपंच समशेर आलम, परमानंदपुर मुखिया संजीत पासवान आदि लोग मौजूद देखे गये.इंसेट ग्रामीण चिकित्सक डॉ सुमन साह के क्लीनिक पर एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा की गयी हुड़दंग और हंगामे के बाद से चिकित्सक गायब है. वीरपुर डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस सक्रियता के साथ चिकित्सक सुमन शाह की तलाश में लगी हुई है. इधर एक वर्ग लगातार डॉक्टर की बरामदगी को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा किये हुए है . डॉक्टर छातापुर पंचायत स्थित राजेश्वरी ओ.पी. के चरनई गांव के निवासी बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >