12 दिन बाद पुलिस के गिरफ्त में आये अपहरणकर्ता

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र से विगत 12 दिन पूर्व कथित रूप से अपहृत किशोरी को अपहरण कर्ता के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस अपहृता को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई थी. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर अपहृता व अपहरण कर्ता को हिरासत में […]

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र से विगत 12 दिन पूर्व कथित रूप से अपहृत किशोरी को अपहरण कर्ता के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस अपहृता को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई थी. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर अपहृता व अपहरण कर्ता को हिरासत में लिया गया. पुलिस आरोपी मो मुस्तफा को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जबकि नाबालिग लड़की रूपा को 164 के बयान हेतु वीरपुर न्यायालय भेजा गया.

मालूम हो कि गत 21 अगस्त को भवानीपुर उत्तर निवासी रामदेव यादव की 16 वर्षीया पुत्री को उनके दरवाजे से शादी की नीयत से अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद रामदेव यादव की पत्नी सुधा देवी के आवेदन पर मो मुस्तफ एवं मो सलीम विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त मो सलीम को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >