कार्रवाई के विरोध में संघ के सदस्यों ने की तालाबंदी

त्रिवेणीगंज : बीआरसी के प्रांगण में मंगलवार को संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बीआरसी प्रांगण में अनिश्चितकालीन तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी कर बीआरसी प्रांगण में श्याम नंदन प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं अरुण कुमार आर्य के संचालन में अनिश्चितकालीन […]

त्रिवेणीगंज : बीआरसी के प्रांगण में मंगलवार को संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बीआरसी प्रांगण में अनिश्चितकालीन तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी कर बीआरसी प्रांगण में श्याम नंदन प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं अरुण कुमार आर्य के संचालन में अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया.

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत शिक्षकों को फर्जी मुकदमों में फंसाने के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिये.एवं दोषी शिक्षक के उपर कार्रवाई की जानी चाहिये. जिससे निर्दोष फंसाये गये शिक्षक को न्याय मिल सके और साजिश के तहत फंसाने वाले शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक किसी निर्दोष शिक्षक को झूठे आरोप में नहीं फंसा सके. वक्ताओं ने कहा कि निगरानी द्वारा एक निर्दोष प्रखंड शिक्षक विद्यानंद कुमार पर जो कार्रवाई की गयी है,

वह निंदनीय तो है ही निगरानी के साख पर भी सवाल खड़ा करने वाला है. निगरानी की कार्रवाई पूरी तरह फर्जी है. यह आपातकाल के दिनों की पुलिसिया जुल्म की कहानी जैसी है. जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा. यह आंदोलन शिक्षक की रिहाई तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा. धरना कार्यक्रम में पंकज कुमार सिंह, रणधीर सिंह, सुशील कुमार सुमन, राज कुमार यादव, संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, अरूण कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार, युगल यादव, योगेश्वर यादव, सुजीत कुमार, पूनम वर्मा, नितु कुमारी, अर्चना कुमारी, शशि प्रभा कुमारी, संध्या सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >