दो पक्षों में झड़प, प्राथमिकी दर्ज

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत में सोमवार की देर संध्या आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. मंगलवार […]

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत में सोमवार की देर संध्या आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है.

मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी, सदर इंस्पेक्टर इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव सदल बल पहुंच कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों को विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त निर्देश दिये. घटना को लेकर एक पक्ष के धर्मेंद्र चौधरी और दूसरे पक्ष के राधा रमण सिंह के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन में संगीन आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >