टूटी नहर, कई एकड़ धान की फसल डूबी

नहर के टूटने से धान के खेत में घुसा पानी . सिमराही : प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के हनुमान नगर टोला के समीप सोमवार को विभागीय लापरवाही के कारण मधेपुरा उपशाखा नहर के 63 आरडी के समीप नहर के पूर्वी वांध टूट जाने से आस पास के गांवों में नहर का पानी घुस गया. […]

नहर के टूटने से धान के खेत में घुसा पानी .

सिमराही : प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के हनुमान नगर टोला के समीप सोमवार को विभागीय लापरवाही के कारण मधेपुरा उपशाखा नहर के 63 आरडी के समीप नहर के पूर्वी वांध टूट जाने से आस पास के गांवों में नहर का पानी घुस गया. नहर के टूट जाने से हजारो एकड़ जमीन में लगी धान का फसल पानी में डूब गया.
जिससे किसान हताश व निराश हैं. हैरत की बात यह है कि नहर टूटने की सूूचना विभाग को पूर्व में ही मिलने के बाद भी विभागीय अधिकारी या कर्मी सजग नहीं हुए. यहां तक कि उक्त नहर की स्थिति का जायजा नहीं लिया. स्थानीय किसानों का कहना है कि पूर्व में नहर के बांध पर पानी का दवाव बढ़ने की जानकारी से विभाग को अवगत करा दिया गया. बावजूद इसके विभाग वस्तुस्थिति का जायजा लेना आवश्यक नहीं समझा.
नतीजतन सोमवार को किसान द्वारा की गयी खेती विभागीय बाबूओं की लापरवाही की बलि चढ़ गयी. स्थानीय किसान मो समसाद, मो जुलेमान, सुन्दर शर्मा, जानुलाल शर्मा, दिनेश मंडल आदि दर्जनों किसान ने कहा कि सरकार कोसी के इलाके में किसानों के हित के लिये नहर का जाल बिछा दिया है जो विभागीय लापरवाही के चलते किसान की एक जटिल समस्या बनकर रह गयी है. लोगों ने कहा कि जिस नहर से कभी फसल की पटवन नहीं हुआ और उस नहर ने फसल को बरबाद कर दिया.
कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार चौधरी ने पूछने पर बताया कि नहर टूटने की खबर मिलते ही वे कनीय अभियंता एवं उनके सहयोगियो को कटाव स्थल पर आवश्यक निर्देश देकर भेजा है. बताया कि जहां तक पूर्व में उक्त स्थान पर पानी का दबाव बढ़ने की सूचना की बात है तो लोगों की सूचना पर उन्होंने अधिकारी को भेज कर नहर का निरीक्षण करवाया था. लेकिन इस तरह की किसी आशंका का कयास नहीं लगाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >