दो बच्चे का पिता नाबालिग लड़की को लेकर फरार

मरौना : थानाक्षेत्र अन्तर्गत बरहाड़ा पंचायत स्थित पंचगछिया गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी दो बच्चों के बाप द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार पंचगछिया गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी झमेली साह के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार साह ने गांव के […]

मरौना : थानाक्षेत्र अन्तर्गत बरहाड़ा पंचायत स्थित पंचगछिया गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी दो बच्चों के बाप द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार पंचगछिया गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी झमेली साह के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार साह ने गांव के ही नंदकिशोर कामत की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री माला कुमारी को अर्द्धरात्रि में अपहृत कर फरार हो गया. सुबह को जब पुत्री को घर में नहीं देख नाबालिग लड़की के माता-पिता ने काफी खोजबीन की परन्तु उक्त नाबालिग लड़की का पता नहीं चला.

खोजबीन के क्रम में ही पता चला कि गांव के ही संतोष कुमार भी घर से लापता है. तत्पश्चात ग्रामीणों ने बैठक कर उक्त युवक संतोष के पिता ने मोबाइल पर युवक संपर्क साधा तो दो बच्चों के पिता संतोष ने बताया कि वह नाबालिग को लेकर फरार हो गया है. युवक के माता-पिता व ग्रामीणों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया परन्तु उक्त युवक ने नाबालिग से शादी की रट लगाये रखी. वहीं नाबालिग के पिता ने ग्रामीणों के समक्ष बताया कि उनकी पुत्री घर से 05 हजार रुपये नकद व जेवरात आदि लेकर उक्त युवक संतोष के बहकावे में आकर घर से फरार है.

ग्रामीणों ने नाबालिग युवती के पिता ने फरार युवक के पिता झमेली साह को लेकर थाने पर जाकर इस मामले की आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज करायी. और नाबालिग की वापसी के लिये पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी. वहीं थानाध्यक्ष मरौना अजीत कुमार ने बताया कि दिये गए आवेदन के आलोक में कांड संख्या 87/16 दर्ज करते हुए फरार युवक के पिता झमेली साह को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है. वहीं नाबालिग की बरामदगी व अभियुक्त संतोष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >