बालक लापता, परिजन परेशान, सनहा दर्ज

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के करिहो पंचायत स्थित सनाथ टोला निवासी सगीर आलम का 19 वर्षीय पुत्र लापता हो गया है. इस बाबत पीड़ित परिजनों ने सदर थाना में सनहा दर्ज कर गायब बालक को बरामद करने की गुहार लगायी है. गायब बालक के पिता सगीर आलम ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप […]

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के करिहो पंचायत स्थित सनाथ टोला निवासी सगीर आलम का 19 वर्षीय पुत्र लापता हो गया है. इस बाबत पीड़ित परिजनों ने सदर थाना में सनहा दर्ज कर गायब बालक को बरामद करने की गुहार लगायी है. गायब बालक के पिता सगीर आलम ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

बताया कि उनका पुत्र गत 18 अगस्त को झूलन मेला देखने के लिए अकेले चुपचाप घर से निकल गया. जिसके बाद से वह पुन: घर नहीं लौट पाया. बालक हल्का गुलाबी कुरता व उजले रंग का पायजामा पहना हुआ है. गुमशुदा बालक की मां और अन्य परिजनों का बालक के गायब होने के बाद से बुरा हाल बना हुआ है. बालक के पिता सहित अन्य परिजन बालक की खोज में जुटे

हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >