10 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सुपौल : सदर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के परसरमा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल की डिक्की से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने देशी शराब के कारोबारी बरैल गांव निवासी आशीष सिंह व जगतपुर गांव निवासी अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया […]

सुपौल : सदर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के परसरमा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल की डिक्की से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने देशी शराब के कारोबारी बरैल गांव निवासी आशीष सिंह व जगतपुर गांव निवासी अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है. शराब बरामदगी के दौरान मोटर साइकिल के ठोकर से होमगार्ड का जवान अरूण यादव जख्मी हो गया. जख्मी सिपाही का प्राथमिक उपचार परसरमा में ही किया गया. पुलिस मोटर साइकिल को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी अनुसार परसरमा पुलिस कैंप प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण देव साह सोमवार की सुबह परसरमा पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान सहरसा के तरफ से आ रही राजदूत मोटर साइकिल बीआर 19 ए 3709 को जब रूकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान भाग रहे बाइक को रोकने के क्रम में होमगार्ड जवान अरूण यादव जख्मी हो गये.
बाइक की तलाशी लेने के क्रम में पुलिस ने बाइक की डिक्की से प्लास्टिक के थैले में पैक एक-एक लीटर देशी शराब का 10 पैकेट बरामद किया. कैंप प्रभारी ने तत्काल बरामदगी की सूचना सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव को देते हुए गिरफ्तार आरोपियों को सदर थाना भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >