किसान सलाहकार पद पर नियोजन की मांग

सुपौल : जिले के अनियोजित किसान सलाहकारों ने जिला प्रशासन से नियोजन की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिले में किसान सलाहकारों का नियोजन हुआ था. लेकिन आदेश के आलोक में महज दो सलाहकारों का नियोजन किया गया. जबकि उस समय किसान सलाहकार के कुल […]

सुपौल : जिले के अनियोजित किसान सलाहकारों ने जिला प्रशासन से नियोजन की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिले में किसान सलाहकारों का नियोजन हुआ था. लेकिन आदेश के आलोक में महज दो सलाहकारों का नियोजन किया गया.

जबकि उस समय किसान सलाहकार के कुल आठ पद रिक्त थे. बावजूद रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया नहीं की गयी. अनियोजित किसान सलाहकारों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी अनियोजित किसान सलाहकारों को तत्काल नियोजित किया जाय. ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके. मांग करने वालों में रंजन भूषण भारती, विद्यानंद कुमार विद्या, चंदन कुमार झा, मनोज कुमार मंडल, मो जमाल, मनोज चौधरी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >