मनमाने तरीके से हो रहा है स्कूल का संचालन

कुनौली : कुनौली व डगमारा संकुल स्थित लगभग सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक मनमाने तरीके से विद्यालय आते और जाते है. कई बार विद्यालय के सचिव अध्यक्ष और ग्रामीणों के द्वारा इन शिक्षकों को समय का पाबंद और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बरकरार रखने की बात कहते हैं तो अनसुनी कर अपनी मर्जी […]

कुनौली : कुनौली व डगमारा संकुल स्थित लगभग सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक मनमाने तरीके से विद्यालय आते और जाते है. कई बार विद्यालय के सचिव अध्यक्ष और ग्रामीणों के द्वारा इन शिक्षकों को समय का पाबंद और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बरकरार रखने की बात कहते हैं तो अनसुनी कर अपनी मर्जी को बरकरार रखते हैं. अधिकतर विद्यालयों में दो बजे तक रूम डी की उपस्थिति बच्चों का नहीं बना रहता है.

केवल पेपर पर ही विभाग के पदाधिकारी को जानकारी देते हैं और फासदा उठाते हैं. एक ओर सरकार शिक्षा पर जोर देकर सभी को शिक्षित करने का वादा करती है. वहीं दूसरी ओर इन शिक्षकों द्वारा इसका मजाक उड़ाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस बाबत पदाधिकारी को अवगत कराने की कोशिश की जाती है, तो उनका मोबाईल स्वीच ऑफ बताता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >