सौतेली मां ने नवजात का गला दबा की हत्या

छुपाने की नीयत से शव को फेंक दिया पानी भरे गड्ढे में घटना को लेकर आसपास के इलाकों में फैल गयी सनसनी शव बरामद कर आरोपी महिला को पुलिस ने किया मौके से गिरफ्तार सगी मां मजदूरी करने के लिए गयी थी खेत में छातापुर : थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में एक सौतेली मां […]

छुपाने की नीयत से शव को फेंक दिया पानी भरे गड्ढे में

घटना को लेकर आसपास के इलाकों में फैल गयी सनसनी
शव बरामद कर आरोपी महिला को पुलिस ने किया मौके से गिरफ्तार
सगी मां मजदूरी करने के लिए गयी थी खेत में
छातापुर : थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में एक सौतेली मां द्वारा 18 माह के नवजात बालक को मौत का घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद बालक के शव को छुपाने की नीयत से पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया. नवजात की खोजबीन के दौरान गड्ढे में शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी. साथ ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना के बाद छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने शव को बरामद कर आरोपी महिला जैतुन खातुन को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
मामले में पुलिस ने मृत बालक मोहम्मद फिरदौश की मां कुरेशा खातुन पति मोहम्मद समद के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता कुरेशा खातुन ने बताया है कि गरीबी के कारण मजदूरी करने खेत में गयी थी. बच्चे को दूध पिलाने के लिए जब वह दोपहर में घर पहुंची तो बच्चे को नहीं पाकर वह आस पड़ोस में खोजबीन करने लगी. जहां सौतन जैतुन खातुन ने ही बताया कि उसका पुत्र पानी में डूब गया है. सौतन की बातों से असंतुष्ट पीडित मां ने ग्रामीण स्तर पर पंचायत बुलाया.
जहां पंचायत के दौरान ग्रामीणों के समक्ष सौतन ने नवजात बच्चे के गला दबा कर हत्या करने की बात स्वीकार की. पीड़ित मां ने मामले में न्याय के लिए थाना से गुहार लगायी है. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि स्थानीय चौकीदार एवं मुखिया द्वारा सूचना मिलने के बाद वे इंदरपुर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया. वहीं मौके से गिरफ्तार आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >