पुल के अभाव में बेकार साबित हो रहा पथ

सरायगढ़ : प्रखंड क्षेत्र स्थित चांदपीपर पंचायत से चिकनी होते हुए पूर्वी कोसी तटबंध के रास्ते एनएच 57 को जोड़ने वाली पथ की स्थिति बदतर बना हुआ है. संबंधित विभाग द्वारा उक्त पथ के बीच एक पुल निर्माण कार्य नहीं कराये जाने के कारण जहां लाखों की लागत से बना यह पथ बेकार साबित हो […]

सरायगढ़ : प्रखंड क्षेत्र स्थित चांदपीपर पंचायत से चिकनी होते हुए पूर्वी कोसी तटबंध के रास्ते एनएच 57 को जोड़ने वाली पथ की स्थिति बदतर बना हुआ है. संबंधित विभाग द्वारा उक्त पथ के बीच एक पुल निर्माण कार्य नहीं कराये जाने के कारण जहां लाखों की लागत से बना यह पथ बेकार साबित हो रहा है. वहीं चांदपीपर पंचायत सहित सरायगढ़ पंचायत के अधिकांश आबादी को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है.

मालूम हो कि उक्त पथ में चिकनी गांव स्थित वार्ड नंबर नौ के समीप सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. जहां वर्षों पूर्व इस स्थल पर पुल का निर्माण कराया गया. लेकिन सड़क के उंचीकरण व चौड़ी करण कराये जाने के साथ ही इस पुल के दुरुस्त कराये जाने का प्रयास नहीं किया गया. आलम यह है कि वर्षों पूर्व निर्मित पुल का रेलिंग पूर्ण तरीके से टूट टूट कर बिखर चुका है. साथ ही जर्जर पुल सड़क से नीचा रहने के कारण भारी मात्रा में पानी का जमाव हो जाता है.

हजारों की आबादी को हो रही परेशानी : गौरतलब हो कि उक्त पथ में चांदपीपर रेलवे हॉल्ट भी संचालित है. साथ ही चांदपीपर पंचायत के कई गांव सहित सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव वासियों के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचने का एक मात्र रास्ता है. पुल निर्माण कार्य नहीं कराये जाने से हजारों की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त रास्ते से जहां पैदल आवागमन करने में भारी परेशानी होती है. वहीं वाहन चालकों को पुल के आस पास के गांव में गाड़ी खड़ी कर गंतव्य तक पहुंचने पर विवश होना पड़ रहा है.
मुख्यालय जाने के लिए तय करनी पड़ती है काफी दूरी : एसएच 76 मार्ग चांदपीपर पंचायत के चिकनी सड़क के बीच पुल नहीं रहने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करने की विवशता बनी हुई है. स्थानीय उपेंद्र यादव, विनोद कुमार, प्रभु नारायण यादव, मुशहरु यादव, कपिलेश्वर राम, झड़ी लाल राम, मोती लाल राम, रामजी साह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि दो पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क के बीच एक पुल निर्माण कार्य नहीं कराये जाने से सड़क बेकार साबित हो रहा है. साथ ही बरसात के मौसम में इस पथ से गुजरने वाले राहगीरों को जान हथेली में रख कर पारगमन की विवशता बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >