ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत

बलुआ बाजार : प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर घटहा मोड़ के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.वहीं एक पशु के भी गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण मौत हो गयी.घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के समीप एनएच […]

बलुआ बाजार : प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर घटहा मोड़ के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.वहीं एक पशु के भी गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण मौत हो गयी.घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के समीप एनएच को जाम कर प्रदर्शन किया.करीब तीन घंटे तक एनएच जाम रहने के कारण जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.इनमें कई लंबी दूरी की बसें भी शामिल थी.इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.बाद में प्रतापगंज थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार एवं स्थानीय प्रबुद्ध जनों के सहयोग से जाम को हटाया जा सका और एनएच पर आवागमन बहाल हो

जानकारी अनुसार बुधवार को सहदेव यादव की 10 वर्षीया पुत्री संजन कुमारी भैंस के पीठ पर सवार होकर फोर लाइन के डिवाइडर के बीच में भैंस चरा रही थी. इसी बीच अचानक भैंस डिवाइडर से नीचे उतर गयी और तभी तेज गति से आ रही एक ट्रक की चपेट में आने से बच्ची व भैंस दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठोकर लगने के बाद भैंस व बच्ची बगल से गुजर रही एक कार पर जा कर गिर गयी.जिससे कार को भी काफी क्षति पहुंची है. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया.

मौके पर जुटे लोगों ने उक्त कार को ही घटना के लिए दोषी मानते हुए अपने कब्जे में ले लिया तथा सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. जाम कर रहे ग्रामीण मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे प्रतापगंज थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया.लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी.बाद में स्थानीय प्रबुद्ध जनों के सहयोग से थानाध्यक्ष को जाम समाप्त करने में सफलता हासिल हुई. थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >