मारपीट मामले में पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने जदिया थाना को दी. जहां जदिया थाना पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. सुपौल : जिले के जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा निवासी राम शरण राम ने गांव के ही दबंग लोगों द्वारा किये जा रहे मारपीट व प्रताड़ना को लेकर एससी/एसटी थाना को […]

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने जदिया थाना को दी. जहां जदिया थाना पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.

सुपौल : जिले के जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा निवासी राम शरण राम ने गांव के ही दबंग लोगों द्वारा किये जा रहे मारपीट व प्रताड़ना को लेकर एससी/एसटी थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में पीड़ित रामशरण राम ने बताया है कि बीते 19 जुलाई को वे अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा खिला रहा था. इस दौरान एक बकरी का बच्चा पड़ोस के अशोक कुमार यादव के दरवाजे पर चला गया. जहां श्री यादव ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली –
गलौज करने लगा. साथ ही कुछ देर के बाद अशोक यादव, सदानंद यादव, बलदेव यादव, गुड्डू, ओम प्रकाश, चंदन कुमार सहित अन्य ने उनके दरवाजे पर पहुंच कर उनके साथ मारपीट करने लगे. पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने जदिया थाना को दी. जहां जदिया थाना पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
आखिरकार उन्होंने मुख्यालय स्थित एससी/एसटी थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. बताया कि आवेदन के आलोक में एससी/एसटी थाना कांड संख्या 22/16 अंकित किया गया है. लेकिन चार दिन की अवधि बीत जाने के बाद भी थाना द्वारा स्थलीय जांच की कार्रवाई नहीं की गयी है. जिस कारण विरोधी पक्षों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >