सुपौल : बिहार राज्य ग्रेप्लिंग संघ द्वारा जिला ग्रप्लिंग संघ के सहयोग से जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक क्लब एंड लाईब्रेरी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेप्लिंग चैंपियनशिप शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. मौके पर विजय प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
राज्य स्तरीय ग्रेप्लिंग चैंपियनशिप में सुपौल रहा अव्वल
सुपौल : बिहार राज्य ग्रेप्लिंग संघ द्वारा जिला ग्रप्लिंग संघ के सहयोग से जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक क्लब एंड लाईब्रेरी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेप्लिंग चैंपियनशिप शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. मौके पर विजय प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. जिला ग्रेप्लिंग संघ के महासचिव हरिओम रजक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में […]

जिला ग्रेप्लिंग संघ के महासचिव हरिओम रजक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान सुपौल जिला के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि सिवान जिला दूसरे एवं आरा तीसरे स्थान पर रहा. सुपौल जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 35 मेडल प्राप्त किये. जिसमें 18 गोल्ड, 14 सिल्वर एवं दो ब्रांज मेडल शामिल हैं.
महासचिव श्री रजक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आये सभी खिलाड़ी आगामी 09 से 11 अगस्त के बीच दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ग्रेप्लिंग चैंपियनशीप 2016 में भाग लेंगे. जबकि जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी प्रियंका व अंजली अंतर्राष्ट्रीय ग्रेप्लिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगी.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों का चयन
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के कुल 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसमें शोभा कुमारी, प्रीति कुमारी, मीरा कुमारी, राजू कुमार, मिंटू कुमार, सफीना प्रवीण, मो अस्फाक आलम, अनुज कुमार, अर्जुन कुमार, नेहा कुमारी, मिहीर कुमार मिश्रा, अभीजित परासर, अनुराधा कुमारी, संतोष कुमारी, कल्पना कुमारी, अक्षरा प्राची, मनोज कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, दृष्टि सुमन, मुस्कान कुमारी, राजकुमार, प्रतीक कुमार, बलवीर झा, धीरज कुमार निराला, राज ठाकुर, सुनील कुमार, उज्जवल कुमार झा, रामानंद कुमार, मो जैद, कजली प्रवीण, संतोष कुमार सिंह, मो इकबाल, रत्नेश कुमार एवं शुभम कुमार रजक शामिल हैं.