कोसी नदी में नाव पलटी एक की मौत, तीन लापता
सरायगढ़(सुपौल) : प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोली पंचायत स्थित बलथरवा गांव में मंगलवार की दोपहर कोसी नदी में नाव पलटने से एक 35 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में तीन लोग लापता हो गये. लापता लोगों में एक पांच वर्षीय बालक भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही तटबंध के अंदर […]
सरायगढ़(सुपौल) : प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोली पंचायत स्थित बलथरवा गांव में मंगलवार की दोपहर कोसी नदी में नाव पलटने से एक 35 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में तीन लोग लापता हो गये. लापता लोगों में एक पांच वर्षीय बालक भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही तटबंध के अंदर स्थित कटैया, सरायगढ़, गढ़िया,
बलथरवा आदि गांव के ग्रामीणों के बीच हाहाकार मच गया. भपटियाही थानाध्यक्ष सदल बल तटबंध पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मृत 35 वर्षीया चौधरी देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. देर शाम तक स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की खोजबीन के लिए मुकदर्शक बना हुआ था. घटना के तुरंत बाद से स्थानीय अधिकारी गणपतगंज से एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि 20 किलोमीटर का सफर एनडीआरएफ के जवान देर शाम तक घटना स्थल पर नहीं पहुंच थे.
नाव पर 12 लोग थे सवार: दुर्घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे भपटियाही तटबंध से बलथरवा गांव के लिए छोटी नाव खुली थी. इस नाव पर 12 लोग सवार थे. नाव को नाबालिग नाविक चला रहा था. तटबंध से चलने के बाद नाव कोसी की बीच धारा में पहुंच कर
कोसी नदी में…
अचानक असंतुलित होकर पलट गया. इस दौरान नाव पर सवार आठ व्यक्ति तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गये, जबकि दो महिला, एक बुजुर्ग सहित एक पांच वर्षीय बालक नदी की धारा में बह गये. तैर कर निकले लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और स्थानीय गोताखोर के मदद से तत्काल लापता लोगों की खोजबीन प्रारंभ की गयी. थोड़ी देर बाद नदी के किनारे से ढ़ोली पंचायत के लुचाय सरदार की 35 वर्षीया पत्नी चौधरी देवी का शव बरामद किया गया.
जबकि कंतलाल सिंह, बुधनी देवी और रूपेश कुमार अब तक लापता बताया जा रहा है. वहीं नाव पलटने की सूचना मिलने ही स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी, सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सीओ सरत कुमार मंडल, ढ़ोली पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी आदि घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों के मदद से सर्च अभियान चलाते रहे.
ढ़ोली पंचायत स्थित बलथरवा गांव की घटना
पांच वर्षीय बालक सहित तीन लापता