कार्यक्रम . विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा का शुभारंभ
विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा के मौके पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सीएस ने किया.इस दौरान जिले के सभी अस्पतालों को बंध्याकरण का लक्ष्य दिया गया.
सुपौल : श्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा के मौके पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन रामेश्वर साफी ने किया. मेला को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय सफलता पूर्वक प्राप्त किये जाने को लेकर कार्य योजना के बारे में चर्चा किया. सीएस ने कहा कि विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण के तहत जिले भर में यह पखवारा 11 से 24 जुलाई तक चलेगा. कहा कि इस पखवारा के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों को बंध्याकरण सहित अन्य कार्य कराये जाने को लेकर विभाग द्वारा लक्ष्य का निर्धारण किया गया है.
प्रत्यायोजित संस्था को 10 बंध्याकरण का लक्ष्य
सीएस ने बताया कि जिला अंतर्गत प्रत्यायोजित संस्था मारी स्टोप्स इंडिया को बंध्याकरण की जिम्मेदारी दी गयी है. जहां उक्त संस्था द्वारा प्रतिदिन 10 पुरुष के नसबंदी किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिला योजना समन्वयक ने मेला में उपस्थित आम जनों को बताया कि इस पखवारा के दौरान बंध्याकरण का लाभ लेने वालों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया जायेगा. मेला में संबंधितों को यह भी जानकारी दी गयी कि रेफरल अस्पताल राघोपुर व पीएचसी पिपरा में अमानत बी फेज चार कार्यक्रम का संचालन किया गया है. उक्त केंद्र से योग्य दंपतियों को काउंसिलिंग कर आइयूसीडी, पीपीआईयूसी अधिस्थापित करने का सहयोग लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर एसीएमओ डॉ बिल्टू पासवान, डीएस निर्मल कुमार चौधरी, डॉ रीता महतो, डॉ सी के प्रसाद, पीपी चखईयार,पंकज कुमार झा, बाल कृष्ण चौधरी, स्वरूप पटनायक, दिगंबर सिंह, उजाला सिंहा, मुनेश्वर झा, राजेश कुमार, जय किशोर यादव सहित एएनएम व अन्य उपस्थित थे.
