रेलवे. बुजुर्गों व दिव्यांगों का डाटा हुआ ऑनलाइन
अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. वे भारत में कहीं से भी िरयायती िटकट कटा कर यात्रा कर सकेंगे.
सुपाैल : अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. समस्तीपुर रेल मंडल ने करीब तीन सौ से अधिक दिव्यांगों का डाटा रेलवे की साइट पर डाल दिया है. वे भारत में कहीं से भी रियायती टिकट कटा सकेंगे. इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला समस्तीपुर पहला रेल मंडल है. पूर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग को रियायती टिकट के लिए प्रमाणपत्र के साथ रेलवे के टिकट काउंटर आकर टिकट कटाना पड़ता था,
जहां भीड़ की वजह से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था. इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बुजुर्ग व दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा प्रदान की है. सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब दिव्यांगों को रियायत टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा.
