सर्राफा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें
जदिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ज्वेलर्स व्यवसाय में लगाये गये एक्साइज डयूटी नियमावली के विरोध में जदिया के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर विरोध जताया.
सर्राफा व्यवसायियों के हड़ताल के कारण लगन के इस मौसम में जेवरात खरीदने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसे लोग खरीददारी के लिए बाजार में इधर उधर भटकते नजर आये. हड़ताल पर डटे सर्राफा व्यवसायी दीपक दिवाकर,अमित सोनी आदि ने बताया कि एक्साइज डयूटी नियमावली जो वित्त मंत्रालय द्वारा थोपी गयी है उससे कारोबार प्रभावित होगा. व्यवसायियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो व्यवसायी वर्ग आर पार की लड़ाई लड़ेंगे.
