सफलता. साेमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी छात्रा

दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार 12 वर्षीया छात्रा के साथ सोमवार की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना पुलिस ने रविवार को भीमपुर पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना की पुलिस भी जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी. सुपौल : […]

दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

12 वर्षीया छात्रा के साथ सोमवार की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना पुलिस ने रविवार को भीमपुर पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना की पुलिस भी जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी.
सुपौल : जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में 12 वर्षीया छात्रा के साथ सोमवार की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना पुलिस ने रविवार को भीमपुर पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी नरेश मुखिया छिप कर सुपौल की ओर जा रहा है.
सूचना के बाद भीमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्वारा उसका पीछा किया गया. वहीं महिला थाना की पुलिस भी जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी. जैसे ही आरोपी सुपौल पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित किया जा रहा है.
गौरतलब है कि गत साेमवार की रात जीवछपुर स्थित मंदिर पर शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक 12 वर्षीया छात्रा के साथ गांव के ही वार्ड नंबर 13 निवासी चंदर मुखिया एवं नरेश मुखिया द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.
घटना के बाद भीमपुर पुलिस को सूचना दी गयी. लेकिन तीन दिनों तक पुलिस इस मामले से अंजान बनी रही. इस बीच गांव में पंचायत के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने का प्रयास चलता रहा.
पीड़ित छात्रा की स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस हरकत में आयी और शुक्रवार को भीमपुर पुलिस द्वारा पीड़िता को महिला थाना भेजा गया, जहां पीड़िता के फर्द बयान के आलोक में थाना कांड संख्या 20/16 दर्ज किया गया. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे आरोपी चंदन मुखिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >