72 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साहेवान निवासी परमेश्वर मुखिया के रूप में की गई है

वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 72 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार गया. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूत्रों से फतेहपुर बीओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एक विशेष नाका दल का गठन कर बॉर्डर पिलर संख्या 204/1 के पास सघन निगरानी शुरू की गई. निगरानी के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल से भारत की ओर सिर पर बोरी लेकर आते देखा. शक के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ के बाद तलाशी ली गई. तलाशी में उसके पास से 72 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. इसके बाद जब्त शराब और गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर मध्य निषेध विभाग, सिमराही को सौंप दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साहेवान निवासी परमेश्वर मुखिया के रूप में की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >