गणेशपुर की टीम ने निर्मली को हरा कर जमाया कप पर कब्जा फोटो – 7प्रतिनिधि, मरौना प्रखंड के हरड़ी पंचायत के झिंगवा गांव में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को निर्मली व गणेश पुर की टीम के बीच खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्मली की टीम ने सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेशपुर की टीम 17.1 ओवर में छह विकेट खोकर कप पर कब्जा जमाया. उप विजेता टीम निर्मली के पंकज कुमार को मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. साथ ही आयोजक मंडल द्वारा 551 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर गणेशपुर की टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार से राज नारायण निराला ने दिया. अमित को 551 रुपए नगद देकर नवाजा गया. विजेता टीम को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रमुख विद्या देवी, स्थानीय मुखिया जगदीश ऋषिदेव ने ट्रॉफी के साथ दो हजार 551 रुपए नकद देकर सम्मानित किया. जबकि उप विजेता टीम निर्मली को रनर ट्रॉफी के साथ एक हजार 551 रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया.
गणेशपुर की टीम ने नर्मिली को हरा कर जमाया कप पर कब्जा
गणेशपुर की टीम ने निर्मली को हरा कर जमाया कप पर कब्जा फोटो – 7प्रतिनिधि, मरौना प्रखंड के हरड़ी पंचायत के झिंगवा गांव में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को निर्मली व गणेश पुर की टीम के बीच खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्मली की टीम ने सभी […]
