बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने की विवशता प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में भवन के अभाव में होती है परेशानी फोटो-7कैप्सन – खुले आसमान में हो रहा पठन पाठन का कार्यप्रतिनिधि, मरौना सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, ताकि विद्यालयों को भवन, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया जा सके. पर, विभागीय शिथिलता के कारण बड़हारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर एक भवन के लिए तरस रहा है. आलम यह है कि उक्त विद्यालय के बच्चों को इस ठंड में बांसबाड़ी के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है. मालूम हो कि उक्त विद्यालय को भूमि उपलब्ध है. बावजूद इसके विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में विभाग द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जा रहा है. जिस कारण नामांकित छात्र- छात्राएं शिक्षा विभाग के कोपभाजन बने हुए हैं.262 बच्चे हैं नामांकितइस विद्यालय में 262 बच्चे नामांकित हैं. जबकि चार शिक्षकों द्वारा पठन- पाठन सहित अन्य कार्यों का संचालन किया जा रहा है. जबकि 1 लाख 45 हजार 700 रुपये की लागत से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत दो इकाई का मॉडल शौचालय भी बनवाया जा चुका है. पर, विभागीय लापरवाही के कारण अब तक भवन निर्माण कराये जाने की दिशा में किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. इस बाबत विद्यालय प्रधान राधे श्याम मंडल ने बताया कि जमीन उपलब्ध हो चुका है. जो प्रक्रिया धीन है.
बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने की विवशता
बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने की विवशता प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में भवन के अभाव में होती है परेशानी फोटो-7कैप्सन – खुले आसमान में हो रहा पठन पाठन का कार्यप्रतिनिधि, मरौना सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, ताकि विद्यालयों को भवन, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया […]
