स्थलीय जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई आवेदक ने डीएम के जनता दरबार में लगायी गुहारनामजद लोग दे रहे जान मारने की धमकीमामला मल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला के वार्ड नंबर नौ काप्रतिनिधि, सुपौलमल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला स्थित वार्ड नंबर नौ स्थित सड़क से गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा ईंट निकाल लिये जाने के मामले में मो नसीम ने कार्रवाई किये जाने की मांग की है. मो नसीम ने बताया कि वह 10 व 19 दिसंबर को आयोजित जनता दरबार में कार्रवाई को लेकर फरियाद की गुहार लगाये थे. डीएम ने आवेदन के आलोक में बीडीओ सुपौल को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था. बीडीओ द्वारा स्थलीय जांच की गयी, लेकिन उक्त मामले पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. मो नसीम ने गुरुवार को जनता दरबार में आवेदन देकर बताया कि उनके द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्रवाई नहीं किये जाने से उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली – गलौज की जा रही है. जांच के दौरान बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण में आवेदक द्वारा दिये आवेदन को सही पाया. बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. मो नसीम ने जांच पदाधिकारी पर नामजद व्यक्ति के प्रभाव में आकर कार्रवाई नहीं किये जाने का भी आरोप लगाया है.आवेदन देने पर आवेदक को धमकी आवेदक मो नसीम ने बताया कि आवेदन के आलोक में स्थलीय निरीक्षण किये जाने तथा दोष सिद्ध होने की आशंका से नामजद व्यक्ति व मुखिया उनके ऊपर बिफर पड़े. साथ ही मामले के उजागर करने संबंधित आवेदन को वापस लेने को कहा गया. बताया कि आवेदन वापस नहीं लेने पर उनको उक्त लोगों द्वारा जाने से मारने तथा गांव से भगा देने की धमकी भी दी जा रही है. दरबार को उन्होंने यह भी बताया कि पांच दिसंबर को चंद लोगों ने घेर कर उनके साथ मारपीट भी की. उनकी जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिये. इस घटना की त्वरित जानकारी उन्हाेंने एसपी व स्थानीय थाने को दी. दोषी की गिरफ्तारी हुई, लेकिन पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया. डीएम से हस्तक्षेप की मांगपीड़ित ने डीएम से आग्रह किया कि इस मसले की जांच वे स्वयं करें, ताकि शिकायत कर्ता को समुचित न्याय मिल सके. पीड़ित उक्त लोग दबंग प्रवृति के हैं, जिस कारण उन्हें जान का खतरा बना हुआ है. आवेदन के साथ पूर्व में कार्रवाई को लेकर दिये गये आवेदन को भी संलग्न किया है. साथ ही अतिशीघ्र मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
स्थलीय जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
स्थलीय जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई आवेदक ने डीएम के जनता दरबार में लगायी गुहारनामजद लोग दे रहे जान मारने की धमकीमामला मल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला के वार्ड नंबर नौ काप्रतिनिधि, सुपौलमल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला स्थित वार्ड नंबर नौ स्थित सड़क से गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा […]
