सीडीपीओ अवकाश पर, काम प्रभावित

सीडीपीओ अवकाश पर, काम प्रभावित निर्मली. बाल विकास परियोजना कार्यालय का कार्य इन दिनों पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. सीडीपीओ प्रीति कुमारी बिना किसी को प्रभार दिये विगत 23 दिसंबर से ही अवकाश पर हैं. विदित हो कि अनुमंडल के दोनों प्रखंड निर्मली व मरौना के सीडीपीओ के पद पर श्रीमती कुमारी ही […]

सीडीपीओ अवकाश पर, काम प्रभावित निर्मली. बाल विकास परियोजना कार्यालय का कार्य इन दिनों पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. सीडीपीओ प्रीति कुमारी बिना किसी को प्रभार दिये विगत 23 दिसंबर से ही अवकाश पर हैं. विदित हो कि अनुमंडल के दोनों प्रखंड निर्मली व मरौना के सीडीपीओ के पद पर श्रीमती कुमारी ही पदस्थापित हैं. इसके कारण दोनों प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय का कार्य ठप पड़ा है. लोगों की मानें तो विभाग के अधिकारी के नहीं रहने के कारण इसमें कार्यरत कर्मचारी भी अपनी मरजी के अनुसार कार्यालय आते और जाते है, और विभागीय कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीडीपीओ के अवकाश के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है. जहां तक प्रभार की बात है, तो मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. दोषी पाये जाने पर सीडीपीओ के विरुद्ध विभाग को लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >