प्रखंड स्तरीय राजद सांगठनिक चुनाव आज सिमराही राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में राजद के पंचायत स्तरीय संगठन विस्तार हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी भूप नारायण यादव के नेतृत्व में चुनाव का कार्य संपन्न कराया गया. प्रखंड के 18 पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी के चयन को लेकर श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2016 से 19 तक के लिए नए सिरे से पंचायत स्तरीय संगठन बनाये जाने का कार्य करा लिया गया है. बताया कि पंचायत स्तर पर चयनित हुए सभी पार्टी के सदस्य 27 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय संगठन के चुनाव में हिस्सा लेंगे. बताया कि आगामी 29 दिसंबर को जिला स्तरीय चुनाव कराया जाना है.श्री यादव ने बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी के चुनाव में प्रखंड स्तर पर चुने गये सदस्य डेलीगेट करेंगे. पंचायत चुनाव में मनोनीत निर्वाची पदाधिकारी में विन्देशरी मारिक,कपिलदेव यादव, रामानंद गुरमैता, सत्य नारायण चुनियाँ,गुगली दास, चंद्रवंसी, मो असगर अली, मो दाऊद ,विन्देश्वर पाण्डेय , नारायण यादव, सतीश यादव , मो सहनवाज, सूय र्नारायण यादव, मुस्तुफा कमाल,दिनेश यादव, विन्दी सादा, योगेन्द्र यादव , राजेन्द्र यादव एवं भोला यादव शामिल है.
प्रखंड स्तरीय राजद सांगठनिक चुनाव आज
प्रखंड स्तरीय राजद सांगठनिक चुनाव आज सिमराही राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में राजद के पंचायत स्तरीय संगठन विस्तार हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी भूप नारायण यादव के नेतृत्व में चुनाव का कार्य संपन्न कराया गया. प्रखंड के 18 पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी के चयन को लेकर श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2016 से 19 तक के लिए […]
