अनुश्रवण समिति की बैठक मे उठे कई मुद्दे वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें स्थानीय भारत गैस के मालिक संजय भारती के मनमानी का मामला गरमाया रहा. वहीं पेट्रोल की तस्करी के जारी रहने पर भी चिंता जतायी गयी. उपभोक्ताओं के आवेदन पर ससमय गैस न देकर औने- पौने दाम पर नेपाल में गैस की तस्करी को बढ़ावा देने के मुद्दे को वीरपुर अनुमण्डल पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर इसका समाधान जल्द ढूंढ़ लिये जाने का भरोसा जताया. बैठक में धान की खरीदारी का मुद्दा भी उठाया गया. अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति को लेकर अपनी अपनी समस्याओं के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखा.बैठक में बसंतपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ,राघोपुर प्रमुख मंजू देवी और प्रतापगंज प्रमुख रमेश यादव,एएमओ सूरज आजाद सहित अनुश्रवण समिति के सदस्य भी मौजुद थे.
अनुश्रवण समिति की बैठक मे उठे कई मुद्दे
अनुश्रवण समिति की बैठक मे उठे कई मुद्दे वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें स्थानीय भारत गैस के मालिक संजय भारती के मनमानी का मामला गरमाया रहा. वहीं पेट्रोल की तस्करी के जारी रहने पर भी चिंता जतायी गयी. उपभोक्ताओं के आवेदन पर ससमय गैस न […]
