तस्करी के दर्जन भर गैस सिलेंडर 400 लीटर डीजल व 8 साईिकल को एसएसबी ने किया जब्त फोटो – 26कैप्सन – सामग्री के साथ एसएसबी जवानवीरपुर भारत नेपाल सीमा के वीरपुर स्थित एस एस बी 45 वीं बटालियन के बी कंपनी मुख्यालय भीमनगर बीओपी के जवानों ने बुधवार की देर रात पीलर संख्या 206/5 के समीप से तस्करी को ले जा रहे दो सौ लीटर डीजल समेत दो साइकिल को जब्त किया है. वहीं शैलेशपुर बीओपी के समीप 170 लीटर डीजल व तीन साईिकल को कब्जे में लिया है. जबकि जी कंपनी अंतर्गत बेला से 12 गैस सिलिंडर , 50 लीटर किरोसिन तेल, 30 लीटर डीजल, तीन साईिकल व एक पैकेट यूरिया खाद्य को जब्त किया है. साथ ही अंधेरे व कोहरे का फायदा उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे.एसएसबी द्वारा जब्त किये गए तस्करी के सामानों की कुल कीमत 63 हजार 180 रुपया का अनुमान लगाया जा रहा है. जब्त सामग्री को भारतीय कस्टम भीम नगर के सुपुर्द कर दिया गया है.एस एस बी के इस अभियान में सोनपाल सिंह, जयंतो सिंह, संजय कुमार मिंज, उमा शंकर यादव और सफीकुल इस्लाम ने अपनी मुस्तैदी दिखाई.कहते हैं पदाधिकारीमामले के बाबत पूछे जाने पर एसडीओ वीरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी और पेट्रोल पम्प मालिकों के ढुल.मूल रवैये के कारण गैस सिलिंडर एवं पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा मिला है.वहीं कमांडेंट आर भलोटिया ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा.निर्देश का पेट्रोल.पम्प एवं गैस.एजेंसी वाले पालन करें तो तस्करी पर कुछ हद तक प्रतिबंध लग सकता है.
तस्करी के दर्जन भर गैस सिलेंडर 400 लीटर डीजल व 8 साईिकल को एसएसबी ने किया जब्त
तस्करी के दर्जन भर गैस सिलेंडर 400 लीटर डीजल व 8 साईिकल को एसएसबी ने किया जब्त फोटो – 26कैप्सन – सामग्री के साथ एसएसबी जवानवीरपुर भारत नेपाल सीमा के वीरपुर स्थित एस एस बी 45 वीं बटालियन के बी कंपनी मुख्यालय भीमनगर बीओपी के जवानों ने बुधवार की देर रात पीलर संख्या 206/5 के […]
