चकमा देकर फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद

चकमा देकर फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद जदिया. चकमा देकर फरार हुई अपहृता को पुलिस ने छातापुर थाना क्षेत्र से आरोपी युवक के साथ बरामद किया है. जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व फुलकहा से अपहृत युवती को दो दिनों पहले बरामद किया गया था. बरामदगी के बाद कांड के अनुसंधान कर्ता सअनि […]

चकमा देकर फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद जदिया. चकमा देकर फरार हुई अपहृता को पुलिस ने छातापुर थाना क्षेत्र से आरोपी युवक के साथ बरामद किया है. जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व फुलकहा से अपहृत युवती को दो दिनों पहले बरामद किया गया था. बरामदगी के बाद कांड के अनुसंधान कर्ता सअनि वाल्मिकी शर्मा महिला चौकीदार के साथ युवती को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल सुपौल ले गये थे. जांचोपरांत उक्त युवती को 164 का बयान कराये जाने को लेकर न्यायालय में उपस्थित कराना था. इसी बीच युवती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी. पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद युवती को छातापुर से आरोपी युवक पवन राम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अपहृता ने पुलिस को बताया कि मेडिकल जांच के दौरान साथ चल रही महिला चौकीदार चंदन देवी ने उन्हें भगाने में साथ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >