परसा की टीम ने सिमराही को 06 विकेट से हराया

परसा की टीम ने सिमराही को 06 विकेट से हराया Àfb´fü»f U ±fSXdUMXf IZY ¶fe¨f ´fWX»ff ÀfZ¸feRYfBX³f»f Afªfफोटो-11,कैप्सन- खेल का नजारा.प्रतिनिधि, सुपौल स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे एपीजे अब्दूल कलाम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गुरुवार को सिमराही और परसा टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें परसा की टीम 06 विकेट से विजयी […]

परसा की टीम ने सिमराही को 06 विकेट से हराया Àfb´fü»f U ±fSXdUMXf IZY ¶fe¨f ´fWX»ff ÀfZ¸feRYfBX³f»f Afªfफोटो-11,कैप्सन- खेल का नजारा.प्रतिनिधि, सुपौल स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे एपीजे अब्दूल कलाम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गुरुवार को सिमराही और परसा टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें परसा की टीम 06 विकेट से विजयी रही. मैच के प्रारंभ में सिमराही टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खो कर 115 रन बनाये. जिसमें उसके बल्लेबाज सुनील का 47 रनों का योगदान रहा. परसा के गेंदबाज छोटू ने 04 ओवर में 07 रन देकर 03 विकेट हासिल किया. जवाब में मैदान पर उतरी परसा की टीम ने 16.04 ओवर में महज 04 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया. परसा के बल्लेबाज तौसीफ ने नाबाद 35 रन बनाये. गेंदबाजी कर रहे सिमराही के सुनील सिंह ने 04 ओवर में 15 रन देकर 03 विकेट चटकाये. मैच में स्कोरर की भूमिका ऋतु राज ने निभाया. जबकि उद्घोषक गोलू व आनंद पाठक ने अपने रोचक कमेंट्री से लोगों का भरपुर मनोरंजन किया. आयोजन समिति के राहुल कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को एलबीएससीसी सुपौल बनाम थरवीटा के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >