एक वर्षीय आवासीय प्रशक्षिण शिविर का समापन

कटैया : निर्मलीसमावेशी शिक्षा प्रभाग अंतर्गत श्रवण नि:शक्त बच्चों के लिए मध्य विद्यालय पथरा परिसर में संचालित एक वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ. समारोह को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जाहिद हुसैन ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में क्षमता के अनुरुप समुचित शिक्षा एवं जीवन […]

कटैया : निर्मलीसमावेशी शिक्षा प्रभाग अंतर्गत श्रवण नि:शक्त बच्चों के लिए मध्य विद्यालय पथरा परिसर में संचालित एक वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ. समारोह को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जाहिद हुसैन ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में क्षमता के अनुरुप समुचित शिक्षा एवं जीवन कौशल विकसित करना है.

ताकि वे समाज व परिवार के उपर बोझ नहीं बन सके. बच्चों में समाज व जीवन के प्रति आत्म विश्वास विकसित करना तथा भाषा, वाणी व क्षमता अनुकुल उनकी दक्षताओं को उभारना भी प्रशिक्षण का उद्देश्य है. साथ ही दस बच्चों को उनके निजी विद्यालय में संसाधन शिक्षकों की सहायता से जरुरत के अनुरुप शिक्षा प्रदान किया जायेगा.

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ ही मुखिया रत्नेश कुमार, केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार , प्रधानाध्यापक अंजनि कुमार, सुरेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, मनोज कुमार, अजय कुमार, रंभा देवी, बेचनी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >