स्कूल के लिए निकला छात्र नहीं पहुंचा घर

स्कूल के लिए निकला छात्र नहीं पहुंचा घर किसनपुर. तीन दिसंबर से थरिया गांव के 10 वीं के छात्र राम अवतार मंडल के गुमशुदगी का मामला प्रक ाश मे आया है. छात्र के पिता गोसाई मंडल ने बताया कि उनका पुत्र राम अवतार घर से स्कूल के लिए निकला था. जो आज तक घर वापस […]

स्कूल के लिए निकला छात्र नहीं पहुंचा घर किसनपुर. तीन दिसंबर से थरिया गांव के 10 वीं के छात्र राम अवतार मंडल के गुमशुदगी का मामला प्रक ाश मे आया है. छात्र के पिता गोसाई मंडल ने बताया कि उनका पुत्र राम अवतार घर से स्कूल के लिए निकला था. जो आज तक घर वापस नहीं लौटा है. जिसके बाद वे पुत्र की खोज बीन के लिए परिजनों के यहां भी पता किया. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि घर से निकलते समय उनका पुत्र स्कूल ड्रेस में था. जो उजला सर्ट व हरा पेंट पहन रखा था. लड़के का रंग श्यामला तथा उसी हाईट 05 फीट है. कहा गुमशुदगी की सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >