अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई

अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की मानें, तो पेड़ों की हो रही कटाई का कारण है कि क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के दर्जनों आरा मिल संचालित है. विभागीय उदासीनता के कारण अवैध रूप से संचालित […]

अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की मानें, तो पेड़ों की हो रही कटाई का कारण है कि क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के दर्जनों आरा मिल संचालित है. विभागीय उदासीनता के कारण अवैध रूप से संचालित आरा मिल मालिकों की चांदी कट रही है. स्थानीय ब्रह्मदेव यादव, पवन कुमार, दशरथ प्रसाद, संजय कुमार, शंभू कुमार आदि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटाई हो रही है. पर, विभाग द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है. वन विभाग की शिथिलता के कारण हरे पेड़ों की कटाई जारी है. वन विभाग द्वारा अति शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो आने वाले समय में क्षेत्र में सरकारी स्तर से लगाये गये अधिसंख्य हरे भरे पेड़ देखने को भी नहीं मिलेंगे. लोगों ने पेड़ों की हो रही कटाई में विभागीय संलिप्तता रहने का भी आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >