अगलगी में तीन मवेशियों की मौत

अगलगी में तीन मवेशियों की मौत फोटो -17कैप्सन – अगलगी स्थल पर पीड़ित. प्रतिनिधि, छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड नंबर तीन में सोमवार की रात मवेशी घर में आग लगने से चार मवेशियों की मौत मौके पर हो गयी. इस घटना में 30 हजार की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा […]

अगलगी में तीन मवेशियों की मौत फोटो -17कैप्सन – अगलगी स्थल पर पीड़ित. प्रतिनिधि, छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड नंबर तीन में सोमवार की रात मवेशी घर में आग लगने से चार मवेशियों की मौत मौके पर हो गयी. इस घटना में 30 हजार की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाबत गृहस्वामी ब्रह्म देव यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वह भोजन करने के बाद सोने जा रहे थे, उसी वक्त मवेशी घर में आग लग गयी. जब तक आग बुझाया जाता तब तक एक गाय का बच्चा व तीन बकरियां झुलस कर मर गयीं. घटना की लिखित जानकारी अंचल कार्यालय और थाने को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >