कैसे बढ़ेंगे आगे, ली जानकारीकमजाेर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजनफोटो-11,12,कैप्सन- कार्यशाला को संबोधित करते अधिकारी व उपस्थित छात्र व छात्रा.प्रतिनिधि,सुपौलश्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय ने कमजोर वर्ग के छात्र व छात्राओं के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन महिला टेक्निकल सेंटर में किया. मो मजलूम हुसैन की अध्यक्षता व जिला नियोजन पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यशाला में कमजोर वर्ग यानि अनुसूचित जाति, महिलाओं व अल्पसंख्यक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला के दौरान छात्रों को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन के लिए जानकारी, महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र व छात्राओं को छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था,अल्पसंख्यक छात्र व छात्राओं के लिए छात्रावास, शैक्षणिक ऋण, मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना, तालिमी मरकज, मुसलिम परित्यक्त महिलाओं को सहायता राशि व शिक्षा से संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी दी गयी. श्री कुमार ने बताया कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम पटना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक स्तर का उत्थान करना है. जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा से दोगुनी आय से कम है तथा शहरी क्षेत्र के लिए 55 हजार तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 40 हजार रुपये वार्षिक आय से कम है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के द्वारा राज्य को आवंटित राशि से बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम द्वारा अल्पसंख्यक सममुदाय के जरुरतमंदों को साधारण ब्याज (06 प्रतिशत और 03 प्रतिशत ) स्वरोजगार हेतु ऋण राशि वितरित किया जाता है. बालिकाओं से संबंधित दी गयी जानकारीकार्यशाला के दौरान बालिकाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनके बारे में छात्रों को जानकारी नहीं हो पाती है. कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए सरकार की योजना से अवगत कराना है. इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजन, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल व पोशाक योजन, लक्ष्मीबाइ सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना, सरकारी स्कूलों में वर्ग आठ की कन्याओं के लिए अंग्रेजी बोलने में प्रशिक्षित करने की योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना व उत्थान केंद्र के लाभ से संबंधित जानकारी कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित छात्र व छात्राओं को दी गयी. कार्यशाला में वली आलम, गौरव सागर, अहमद हुसैन, पूनम तिवारी, छात्रों मे विमल कुमार, फिरदोश आलम, मो फैयाज अहमद, सलाउद्दीन, मिस्टर अंशु, अपूरवा कुमारी, पुर्णिमा ठाकुर, कैटरिना गुप्ता आदि मौजूद थी.
कैसे बढ़ेंगे आगे, ली जानकारी
कैसे बढ़ेंगे आगे, ली जानकारीकमजाेर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजनफोटो-11,12,कैप्सन- कार्यशाला को संबोधित करते अधिकारी व उपस्थित छात्र व छात्रा.प्रतिनिधि,सुपौलश्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय ने कमजोर वर्ग के छात्र व छात्राओं के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन महिला टेक्निकल सेंटर में किया. मो मजलूम हुसैन की अध्यक्षता […]
