अहंकारी नहीं हो सकता ज्ञानी पुरूष:महाश्रमण जी महाराज

अहंकारी नहीं हो सकता ज्ञानी पुरूष:महाश्रमण जी महाराज फोटो-12,13 व 14कैप्सन-प्रवचन देते महाश्रमण जी महाराज,उपस्थित श्रद्धालु,पहुंचे साधु संतसरायगढसकारात्मक चिंतन ही व्यक्ति को उंच शिखर पर पहुंचाता है.जन्म मृत्यु सृष्टि का शाश्वत नियम है.ज्ञानी पुरूष कभी अहंकारी नही होता है.उक्त बातें अहिंसा यात्रा के एक दिवसीय प्रवास कोसी निरीक्षण भवन में पहुंचे जैन धर्म के श्वेतांबर […]

अहंकारी नहीं हो सकता ज्ञानी पुरूष:महाश्रमण जी महाराज फोटो-12,13 व 14कैप्सन-प्रवचन देते महाश्रमण जी महाराज,उपस्थित श्रद्धालु,पहुंचे साधु संतसरायगढसकारात्मक चिंतन ही व्यक्ति को उंच शिखर पर पहुंचाता है.जन्म मृत्यु सृष्टि का शाश्वत नियम है.ज्ञानी पुरूष कभी अहंकारी नही होता है.उक्त बातें अहिंसा यात्रा के एक दिवसीय प्रवास कोसी निरीक्षण भवन में पहुंचे जैन धर्म के श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के 11वें धर्माचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज ने प्रवचन के प्रथम पाली में कही.उन्होंने कहा कि मनुष्य की इच्छाऐं अनंत रहती है.उस पर अंकुश लगाना होगा अन्यथा दुखों के द्वार पर भटकने के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं होगा.तेरापंथ के विद्वान कमल मुनि ने बीएन इंटर कॉलेज में दूसरी पाली सभा में बताया कि मनुष्य अशांति के माहौल से निकल कर साधु व संतों के शरण में जाना चाहता है ताकि उनकी भावना शुद्ध हो जाय तो जीवन सफल हो जायेगा. उन्होंने कहा कि गुरू के प्रति सच्चा श्रद्धा कही मानव को ज्ञानशील बनाता है और गुरू के प्रति सच्चा समर्पण उनके जीवन से अहंकार का विलय करता है.अहिंसा यात्रा के मुख्य उदेश्य बताते कहा कि नैतिकता,साम्प्रदायिकता सदभाव,नशा मुक्ति,भ्रण हत्या के बारे में जन चेतन जागृत करना है.कहा कि बेटी को मरवाओगे तो बहू कहां से लाओगे.बेटी को जन्म दो सृष्टि को पनपने दो.उन्होंने उपस्थित धर्मावलंबियो को खडे होकर इमानदारी का संकल्प करवाया.इस दौरान अनुयायियों की भीड उमड पडी.इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव,बीडीओ बीरेंद्र कुमार,सीओ शरत मंडल,थानाध्यक्ष पंकज कुमार,मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह प्राचार्य अवध नारायण सिंह,प्रो डॉ कृष्ण कुमार सिंह ,शिव प्रसाद साह,विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों व्यवसायी ग्रामीण उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >