एप्रोच पथ नहीं होने से किसानों को परेशानी खरीफ फसल के समय ई-किसान भवन टापू में हो जाता है तब्दीलई किसान भवन के निर्माण में भी बरती गयी है अनियमितता फोटो – 3कैप्सन – किसान भवन का पहुंच पथप्रतिनिधि, निर्मली प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन को एप्रोच पथ नहीं रहने के कारण पदाधिकारियों व किसानों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि ई-किसान भवन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2012-13 में कराया गया था. लेकिन अब तक उक्त भवन तक पहुंचने को लेकर एप्रोच पथ नहीं बनाया गया है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधित जानकारी इस भवन से उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही सरकारी अनुदान व सेमिनार में भाग लेने के लिये पगडंडियों से सहारे आवागमन करने की विवशता बनी रहती है. खास कर खरीफ फसल के समय ई-किसान भवन टापू में तब्दील हो जाती है. आलम यह है कि बारिश के मौसम में उक्त भवन को पहुंचने वाली मार्ग सहित भवन में भी पानी प्रवेश कर जाता है. जिस कारण कर्मियों सहित किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बावजूद इसके इस समस्या की ओर वरीय पदाधिकारियों का कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है.कहते हैं किसानक्षेत्र के किसानों का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार ई-किसान भवन का निर्माण आनन-फानन में करा लिया गया. पर, एप्रोच पथ नहीं बनाये जाने के कारण उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बताया कि संवेदक द्वारा ई-किसान भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया. इस कारण भवन निर्माण के कुछ समय पश्चात से ही पानी का रिसाव प्रारंभ है. साथ ही दीवार का प्लास्टर भी टूट रहा है. सरकार द्वारा भवन निर्माण को लेकर मानक अनुरूप राशि मुहैया करायी गयी, लेकिन संवेदक व विभागीय तालमेल कर भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कराया गया है. बताया कि भवन निर्माण को लगभग तीन वर्ष बीतने को है. ये सब पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता का नतीजा है कि उक्त एप्रोच पथ का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है. मामले पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को एप्रोच पथ के संबंध में अवगत कराया गया है. भवन में हो रहे पानी रिसाव के संबंध में उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा मानक अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराये जाने के कारण पानी की टंकी से जल का रिसाव होता है. उन्होंने इस मामले से भी वरीय पदाधिकारियों सूचित किया है.
एप्रोच पथ नहीं होने से किसानों को परेशानी
एप्रोच पथ नहीं होने से किसानों को परेशानी खरीफ फसल के समय ई-किसान भवन टापू में हो जाता है तब्दीलई किसान भवन के निर्माण में भी बरती गयी है अनियमितता फोटो – 3कैप्सन – किसान भवन का पहुंच पथप्रतिनिधि, निर्मली प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन को एप्रोच पथ नहीं रहने के कारण पदाधिकारियों व […]
