समायोजन सहित अन्य मामले को लेकर तालीमी मरकज की बैठक

समायोजन सहित अन्य मामले को लेकर तालीमी मरकज की बैठक सुपौल सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को तालीमी मरकज स्वयं सेवकों की एक बैठक संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष रजा मुराद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित हुए. बैठक के प्रारंभ में सदस्यों ने महा गंठबंधन की […]

समायोजन सहित अन्य मामले को लेकर तालीमी मरकज की बैठक सुपौल सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को तालीमी मरकज स्वयं सेवकों की एक बैठक संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष रजा मुराद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित हुए. बैठक के प्रारंभ में सदस्यों ने महा गंठबंधन की सरकार को बधाई दिया. साथ ही सभी स्वयं सेवकों को समीप के स्कूलों में शिक्षक पद पर समायोजन करने तथा उन सभी को नियमित करने पर व्यापक चर्चा किया गया. संघ के अध्यक्ष ने उपस्थित स्वयं सेवकों को अपने – अपने कार्य को पूर्ण रूप से निर्वहन करने का हिदायत दिया. वहीं सदस्यों ने स्वयं सेवकों को आ रही समस्या से अध्यक्ष को अवगत कराया. इस मौके पर मो सलीम उद्दीन, मो खुर्शीद, मो जाकीर, नूर कमर, मो मुस्ताक, मो अनवारुल, मो इरशाद आलम, मो इरफान, मो अफरोज, मो समी उल्लाह, मो जब्बार, मो रईस सहित अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >