योजनाओं का हुआ अंकेक्षण

योजनाओं का हुआ अंकेक्षण राघोपुर. सिमराही स्थित दीना दास टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 परिसर में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया. वार्ड सदस्य राजू यादव की अध्यक्षता में आयोजित अंकेक्षण का कार्य के दौरान सभी संचालित योजनाओं में पारदर्शिता रखने की बात कही गयी. महिला पर्यवेक्षिका नमिता कुमारी ने कहा कि […]

योजनाओं का हुआ अंकेक्षण राघोपुर. सिमराही स्थित दीना दास टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 परिसर में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया. वार्ड सदस्य राजू यादव की अध्यक्षता में आयोजित अंकेक्षण का कार्य के दौरान सभी संचालित योजनाओं में पारदर्शिता रखने की बात कही गयी. महिला पर्यवेक्षिका नमिता कुमारी ने कहा कि अंकेक्षण से केंद्र संचालन की समयबद्धता, मीनू अनुरूप गुणवत्ता युक्त पोषाहार का वितरण, बच्चों का ससमय टीका करण, टी एच आर का वितरण सहित बाल उपयोगी गतिविधि को पारदर्शिता से संचालित करने में मदद मिलती है. बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उदेश्य सरकारी योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता लाना है. इस अवसर पर ए एन एम चंदा गुप्ता, शिक्षक जय कृष्ण बैठा, सेविका चंद्रिका कुमारी, विकास मित्र प्रमिला देवी, रीना देवी, सुंदर खिरहरी, सहायिका हरिहर देवी सहित लाभार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >