मिठाई दुकान में लगी आग

मिठाई दुकान में लगी आग फोटो-19,कैप्सन- आग से जली हुई दुकान.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप एसएच 76 के किनारे मध्य रात्रि में हुई अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया. घटना में हजारों रुपये की क्षति बतायी जा रही है. मिठाई दुकानदार मनीष कुमार के घर […]

मिठाई दुकान में लगी आग फोटो-19,कैप्सन- आग से जली हुई दुकान.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप एसएच 76 के किनारे मध्य रात्रि में हुई अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया. घटना में हजारों रुपये की क्षति बतायी जा रही है. मिठाई दुकानदार मनीष कुमार के घर में रात के करीब एक बजे अचानक आग लग गयी. व्यवसायी ने अगलगी की जानकारी तत्काल अग्नि शमन कार्यालय को दी. सूचना पर पहुंचे दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया. पीड़ित दुकानदार मनीष ने बताया कि अन्य दिनों की भांति शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. अगलगी में दुकान का बर्तन, वनस्पति तेल, कोल्ड ड्रिंक का कैरेट आदि जल कर नष्ट हो गया. घटना की सूचना स्थानीय थाना को भी दी गयी. इसके बाद अनि विमल होडो, अनि आरसी प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिये. जली सामग्री की सूची पीड़ित व्यवसायी ने थाना प्रभारी को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >