चांदसी दवाखाना पर छापेमारी

वीरपुर : बिना लाइसेंस के चल रहे चांदसी क्लिनिक पर डीएम के आदेश पर जांच टीम ने शक्रवार को छापेमारी की. अनुमंडल मुख्यालय स्थित महावीर स्थान के समीप चल रहे नागमाता चांदसी दवाखाना पर कार्यपालक दंडाधिकारी शिवनंदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम ने बताया […]

वीरपुर : बिना लाइसेंस के चल रहे चांदसी क्लिनिक पर डीएम के आदेश पर जांच टीम ने शक्रवार को छापेमारी की. अनुमंडल मुख्यालय स्थित महावीर स्थान के समीप चल रहे नागमाता चांदसी दवाखाना पर कार्यपालक दंडाधिकारी शिवनंदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.

छापेमारी टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम ने बताया कि छापेमारी के दौरान क्लिनिक के संचालक ललित मंडल कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सके. इससे प्रतीत होता है कि मामला संदिग्ध है. श्री राम ने बताया कि चिकित्सक के प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि क्लिनिक संचालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया. चिकित्सक के सभी प्रमाणपत्र जमा करा लिये गये हैं. जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर क्लिनिक संचालक के विरुद्ध कानून संवत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >