सड़क किनारे अतिक्रमण से परेशानी कुनौली. लाखों की आबादी को एनएच 57 से जोड़ने वाली मझारी-सिकरहट्टा सड़क अतिक्रमण के कारण दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही है. सड़क के किनारे दोनों ओर बसे लोगों ने सड़क के काफी हिस्से का अतिक्रमण कर लिया है. इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अतिक्रमण के कारण संकुचित हो चुके इस सड़क से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी भी आया-जाया करते हैं. लेकिन इस सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है. नतीजतन वाहन चालकों के लिए यह मार्ग परेशानी का सबब बनता जा रहा है. जगह-जगह सड़क के किनारे स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की जमीन का अतिक्रमण करके निजी उपयोग में लाया जा रहा है. इसके कारण इस रास्ते पर चलने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है. अतिक्रमण के चलते आये दिन इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं आम बात हो गयी हैं. अनुमंडल मुख्यालय निर्मली से कुनौली जाने के दो मार्ग हैं. एक भूतहा से तो दूसरा मंझारी होते हुए. बड़े व छोटे वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही इसी मार्ग से होती है. ग्रामीण रवींद्र कामत, सत्य नारायण कामत, ओम प्रकाश, जय प्रकाश, मो वकील, पप्पू कुमार आदि ने बताया कि अगर इस मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया गया. तो आने वाले दिनों में इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटना में कमी नहीं लायी जा सकती है. इस सड़क से अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का आना-जाना भी लगा रहता है. बावजूद इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
सड़क किनारे अतक्रिमण से परेशानी
सड़क किनारे अतिक्रमण से परेशानी कुनौली. लाखों की आबादी को एनएच 57 से जोड़ने वाली मझारी-सिकरहट्टा सड़क अतिक्रमण के कारण दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही है. सड़क के किनारे दोनों ओर बसे लोगों ने सड़क के काफी हिस्से का अतिक्रमण कर लिया है. इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का […]
