घर में लगी आग, कुछ भी नहीं बचा

घर में लगी आग, कुछ भी नहीं बचाकिसनपुर. अंचल क्षेत्र के थरिया गांव में बीती रात हुई अगलगी की घटना में एक घर जल गया. पीड़ित गृह स्वामी महेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने कमरे में सोये थे. नींद खुलते ही उन्होंने देखा कि घर आग के हवाले है. श्री यादव के शोर मचाने […]

घर में लगी आग, कुछ भी नहीं बचाकिसनपुर. अंचल क्षेत्र के थरिया गांव में बीती रात हुई अगलगी की घटना में एक घर जल गया. पीड़ित गृह स्वामी महेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने कमरे में सोये थे. नींद खुलते ही उन्होंने देखा कि घर आग के हवाले है. श्री यादव के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पानी लेकर दौड़ पड़े. जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरा घर जल गया. घर में रखे सामान भी आग की भेंट चढ़ गये. इस घटना में 50 हजार के नुकसान होने की बात कही जा रही है. पीड़ित श्री यादव ने अगलगी की सूचना थाना सहित अंचल कार्यालय को देकर सहायता की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >