आचार्य महाश्रवण जी के आगमन पर हो रही तैयारी सुपौल. 28 दिसंबर को जैन धर्म के तेरा पंथ धर्म संघ के 11 वें आचार्य राष्ट्रसंत युवा मनीषी महाश्रवण जी महाराज अपनी धवल सेना के साथ जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं. जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के सदस्यों ने बताया कि आचार्य महा श्रवण जी महाराज नौ नवंबर, 2014 से दिल्ली से अहिंसा यात्रा शुरू किये हैं. विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल होते हुए भगवान महावीर की पावन भूमि बिहार में नैतिकता, सदभावना तथा नशा मुक्ति का वह संदेश दे रहे हैं. इस यात्रा में आचार्य के साथ तकरीबन 100 साधु व साध्वियों का जत्था भी है. 26 दिसंबर को भपटियाही, 27 दिसंबर को किसनपुर होते हुए 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं. इस यात्रा के आगमन पर स्थानीय जैन श्वेतांबर तेरा पंथी सभा द्वारा स्वागत की तैयारी जोरों पर है.शिविर में कराएं मुफ्त जांच, चश्मा भी मिलेगा आयोजनकर्ता ने बताया कि आचार्य जी के दो दिवसीय आगमन के मौके पर 27 से 29 दिसंबर के बीच तेरा पंथ प्रोफेशनल फोरम व जैन श्वेतांबर तेरा पंथी सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि: शुल्क जांच शिविर लगाया जायेगा. शिविर में संबंधित मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंख व दांत की जांच, लेवोरेटरी जांच, इसीजी, दवाइयां व चश्मे नि:शुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे. आचार्य श्री का प्रवास 28 व 29 दिसंबर तक रहेगा. इस दौरान दैनिक प्रवचन सहित रात में सत्संग का आयोजन किया जायेगा.
आचार्य महाश्रवण जी के आगमन पर हो रही तैयारी
आचार्य महाश्रवण जी के आगमन पर हो रही तैयारी सुपौल. 28 दिसंबर को जैन धर्म के तेरा पंथ धर्म संघ के 11 वें आचार्य राष्ट्रसंत युवा मनीषी महाश्रवण जी महाराज अपनी धवल सेना के साथ जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं. जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के सदस्यों ने बताया कि आचार्य महा श्रवण जी महाराज नौ […]
