सड़क किनारे छिपा कर रखे तीन बम बरामद फोटो -17कैप्सन- बरामद बम के साथ पुलिस अधिकारी प्रतिनिधि, राघोपुर एनएच 57 सड़क के किनारे से पुलिस ने बुधवार को तीन बम बरामद किया. एक बम फट जाने के कारण एक भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शेष बम को निष्क्रिय करने के लिए जिला मुख्यालय से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जानकारी अनुसार सिमराही जेपी चौक से करीब आधा किलो मीटर पूरब साक्षी ऑटो मोबाइल्स के समीप एनएच 57 सड़क से करीब दस मीटर की दूरी पर जलकुंभी में छिपा कर बम को रखा गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिन के करीब चार बजे सिमराही वार्ड नंबर 09 निवासी सत्य नारायण यादव की भैंस का पैर बम के ऊपर पड़ गया और विस्फोट हो गया. इस घटना में उक्त भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने घटना स्थल का जायजा लिया. छानबीन के क्रम में पुलिस ने जलकुंभी में छिपा कर रखे तीन बम को बरामद किया. थानाध्यक्ष श्री झा ने बम को अपराधियों द्वारा राहजनी के उद्देश्य से छिपा कर रखे जाने की संभावना व्यक्त की है. उन्होंने कहा की मामले कि गहनता से जांच की जा रही है. वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. बम को निष्क्रिय करने के लिये जिला मुख्यालय से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. मौके पर प्रतापगंज थानाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, एसआइ सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे.
सड़क किनारे छिपा कर रखे तीन बम बरामद
सड़क किनारे छिपा कर रखे तीन बम बरामद फोटो -17कैप्सन- बरामद बम के साथ पुलिस अधिकारी प्रतिनिधि, राघोपुर एनएच 57 सड़क के किनारे से पुलिस ने बुधवार को तीन बम बरामद किया. एक बम फट जाने के कारण एक भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शेष बम को निष्क्रिय करने के लिए जिला मुख्यालय […]
