कटाव अवरोधक निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन फोटो- 11कैप्सन – प्रदर्शन करते कोसी पीड़ितकिसनपुर सरकारी तंत्र के शिथिलता से नाराज कोसी पीडि़तों ने बुधवार को तेलियारी गांव स्थित कटाव स्थल के समीप जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. कोसी पीड़ितों का आरोप था कि कटाव अवरोधक गाइड बांध निर्माण की मांग को लेकर कोसी पीडि़तों का शिष्टमंडल बीते छह फरवरी को जिला पदाधिकारी से मिल कर उन्हें समस्या से अवगत कराया था. मौके पर तत्कालीन डीएम द्वारा दिसंबर माह तक गाइड बांध निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने का आश्वासन दिया गया था. जिलाधिकारी ने इस बाबत जल संसाधन विभाग को सर्वें कर अविलंंब कार्य प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया था. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अवरोधक गाइड बांध का निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं किया गया. कोसी पीडि़तों ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि इस वर्ष भी अगर निर्माण कार्य संपन्न नहीं कराया गया तो आगामी बाढ़ काल में उन्हें पुन: विस्थापन की मार झेलनी पड़ेगी. कोसी पीडि़तों ने कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी. कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन, धरना, सड़क जाम व सरकारी काम काज के बाधित किया जायेगा. इस मौके पर सुशील कुमार यादव, मो समद, मो रियाज उद्दीन, मो नुरूल होदा, मो इफ्तेखार, मो हारूण, मो मुस्तकीम, मो मंसूर, योगी साह आदि प्रदर्शन में शामिल थे.
कटाव अवरोधक नर्मिाण की मांग को लेकर प्रदर्शन
कटाव अवरोधक निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन फोटो- 11कैप्सन – प्रदर्शन करते कोसी पीड़ितकिसनपुर सरकारी तंत्र के शिथिलता से नाराज कोसी पीडि़तों ने बुधवार को तेलियारी गांव स्थित कटाव स्थल के समीप जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. कोसी पीड़ितों का आरोप था कि कटाव अवरोधक गाइड बांध निर्माण की मांग को […]
