निधन पर दी श्रद्धांजलि छातापुर. प्रखंड के मोहम्मदगंज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु नारायण मंडल के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. हसनपुर गांव में श्राद्ध कर्म के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए. कबीर विचार मंच के महंत उपेंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 76 वर्षीय स्व मंडल की जीवनी पर प्रकाश डालते वक्ताओं ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के पक्षधर थे. मौके पर स्व मंडल के पुत्र शिव नारायण मंडल, नागेश्वर मंडल, वीरेंद्र कुमार विमल तथा पैत्र भाष्कर कुमार,हेमंत कुमार, कौशल कुमार, विमल कुमार सहित उपस्थित लोगों ने स्व मंडल के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड प्रमुख धीरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व पंसस अमोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
निधन पर दी श्रद्धांजलि
निधन पर दी श्रद्धांजलि छातापुर. प्रखंड के मोहम्मदगंज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु नारायण मंडल के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. हसनपुर गांव में श्राद्ध कर्म के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए. कबीर विचार मंच के महंत उपेंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित […]
