एटीएम तोड़ चोरी का प्रयास

प्रतापगंज : प्रखंड मुख्यालय बाजार में गोल चौक के समीप लक्ष्मी चौधरी के भवन में संचालित एसबीआइ के एटीएम को तोड़ कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया. हालांकि राशि निकालने में चोरों को सफलता हाथ नहीं लगी. एटीएम चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. […]

प्रतापगंज : प्रखंड मुख्यालय बाजार में गोल चौक के समीप लक्ष्मी चौधरी के भवन में संचालित एसबीआइ के एटीएम को तोड़ कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया. हालांकि राशि निकालने में चोरों को सफलता हाथ नहीं लगी. एटीएम चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

वहीं एटीएम के टूटने की सूचना पर जोनल कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा ने क्षतिग्रस्त एटीएम का जायजा लिया. उन्होंने कैस सुरक्षित होने की बात बतायी. थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर घटना में शामिल चोरों की शिनाख्त की जायेगी और मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >